फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   White loading very slow in mandi

उठान न होने से मंडियों में खराब हो रहा गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
White loading very slow in mandi
कैथल। जिले की मंडियों में जिस गति से गेहूं की आवक और खरीद की जा रही है, उसके अनुसार उठान नहीं हो रहा है। हालांकि खरीद केंद्रों पर उठान अपेक्षाकृत सही है, लेकिन मंडियों में आज भी हजारों कट्टे गेहूं पड़ा है। अगर बरसात हो जाए तो यह अनाज खराब होना लाजिमी है। जिले में विभिन्न एजेंसियों द्वारा वर्तमान सीजन में अब तक करीब छह लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, वहीं सिर्फ पांच लाख 35 हजार मीट्रिक टन का ही उठान हो पाया है। एक लाख तीन हजार मीट्रिक टन अनाज के मंडियों में खुले व कट्टों में भरे हुए के ढेर लगे पड़े हैं।
विज्ञापन

मंडियों में गेहूं के कट्टों की ढांग व शेड के नीचे कट्टे पड़े हुए हैं। समय पर गेहूं का उठान न होने व बीते समय बारिश आने से अनाज मंडी में रखा काफी गेहूं भीगने से खराब हो भी गया है। आढ़तियों ने किसी तरह कुछ गेहूं भीगने से बचा लिया, लेकिन जो गेहूं भीगा हुआ है वह सड़ने के कगार पर पहुंच गया है। सड़े हुए गेहूं को आढ़ती एक स्थान पर इकट्ठा करवा रहे हैं, ताकि इसमें से जो साफ है, उसे पंखा लगाकर या अन्य तरीके से खाने लायक रखा जा सके। आढ़तियों का कहना है कि एक तो एजेंसियां समय पर उठान नहीं कर रही और दूसरा मजदूरों की कमी के कारण भी अनाज मंडी में उठान प्रक्रिया धीमी चल रही है।
विज्ञापन

इसलिए भीगता है अनाज
मंडी के आढ़तियों व किसानों ने बताया कि समय पर गेहूं का उठान न होने से किसानों को मंडी में अनाज डालने की जगह नहीं मिलती है। इसके कारण वे शेड की बजाय खुले में अनाज डालने लगते हैं। जब बारिश आती है तो अनाज भीग जाता है, क्योंकि खुले में पड़े अनाज को तिरपालों से ढकना संभव नहीं है। अगर अनाज को तिरपाल से ढक भी दिया जाता है, तो साथ में लगे शेड का पानी खुले में पड़े अनाज के नीचे से निकलकर ही नालियों तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठान प्रक्रिया जारी, लाई जाएगी तेजी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र कुमार ने कहा कि गेहूं के उठान की प्रक्रिया लगातार चल रही है। अधिकतर गेहूं का उठान हो चुका है। जो गेहूं बारिश से खराब हुआ है उसमें से खाने लायक अनाज को साफ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उठान प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द ही मंडियों से सारा अनाज उठवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed