फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Whispering noises spreading from the warehouse in Sewan, people are troubled

Kaithal News: सीवन में वेयरहाउस से फैल रही सुरसुरी, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Whispering noises spreading from the warehouse in Sewan, people are troubled
04 सीवन में जानकारी देते वेयर हाउस के आसपास के लोग। संवाद
- आसपास के क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग स्थित वेयरहाउस के कारण आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वेयरहाउस में रखी गेहूं की बोरियों में सुरसुरी (कीड़े) लग चुकी है, जो अब हवा के साथ आसपास के इलाकों तक फैल रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सुरसुरी घरों के आंगन और कमरों से होते हुए रसोई तक पहुंच जाती है।
कई परिवारों ने इस बारे में शिकायत की है। उनका कहना है कि भोजन करते समय प्लेट तक में सुरसुरी गिर जाती है। इससे उनको काफी परेशानी होती है। आसपास के क्षेत्र के निवासी शीशपाल, नरेंद्र, जोगी, रामरतन, सुरेश, सोमप्रकाश, सोनू सहित अन्य लोगों ने बताया कि वेयरहाउस में रखी बोरियों से निकलकर सुरसुरी पूरे मोहल्ले में फैल चुकी है।
विज्ञापन

घरों में सफाई करने के बावजूद यह समस्या लगातार बनी रहती है। महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टकारी हो गई है। लोगों ने बताया कि वेयरहाउस में किसी निजी कंपनी का अनाज रखा गया है। कंपनी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या को तुरंत हल किया जाए। उनका कहना है कि यह केवल असुविधा नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। लगातार सुरसुरी के बीच रहना संक्रमण और बीमारियों को दावत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अनाज को हटाकर उचित छिड़काव और सफाई नहीं करवाई गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि प्रशासन और कंपनी की लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed