फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wherever Shakti's body parts fell, 51 Peethas were formed there: Gaud

जहां-जहां पर शक्ति के गिरे थे अंग, वहीं पर ही 51 पीठ बने : गौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wherever Shakti's body parts fell, 51 Peethas were formed there: Gaud

विज्ञापन
कैथल। ज्योतिषाचार्य व संगीत अध्यापक श्याम सुंदर गौड़ ने रविवार को श्रद्धालुओं को नवरात्र पर्व का महत्व बताया। श्याम सुंदर गौड़ ने कहा कि नवरात्र चैत्र और आश्विन मास में दो बार आते हैं। देवी के नौं रूपों की आराधना की जाती हैं। जहां-जहां पर शक्ति के अंग गिरे थे, वहीं पर ही 51 पीठ बने। श्रद्धालु मंदिरों में जाते है। दर्शन करके कृतार्थ हो जाते हैं। मां भगवती मनोकामना पूर्ण करती है। राक्षसों की ओर से पीडि़त देवताओं की रक्षा मां शक्ति देवी ने ही की थी ।

ब्रह्मा, विष्णु व महेश ने अपनी शक्ति देकर भगवती को अधिक सशक्त बनाय। ऐसा हिंदू ग्रंथों में वर्णन मिलता है। देवी भागवत पुराण में काफी मां के विषय में प्रकाश ड़ाला गया है। शुंभ, र्निशुभ, रक्तबीज, महिषासुर, आदि राक्षसों को संहार किया था। अलग-अलग रूपों में शैलपुत्री, ब्रह्म चारिणी, चन्द्रघ्न्टा, कूष्माणा, स्कन्द माता, कात्यानी, कालरात्री, महागौरी,और सिद्धि दात्री, नारायणी , भद्रकाली, मांतगी, कराली, पार्वती, ऊमा, वाराही, चामुण्ड़ा, लक्ष्मी, काली, देवमाता, मंगला, शिवघातृ विजया, कौमरी, मघुकैटभ संहारी। धन धान्य,सुत , जया देने वाली। कामख्या, बाला सुंदरी, ज्वाला, पर्वतवासिनी, सिंह वाहिनी, मां मनसा, मां चंडी, विंध्यवासिनी आदि अनेक नामों से यह जानी व पूजी जाती हैं। देवी, देवता श्रद्धा भावना के भूखे हैं। नवरात्र से हमें जहां भक्ति, शक्ति, आस्था प्राप्त होती है, वहीं हमें काफी शिक्षा भी मिलती है। देवी शक्ति का अवतार मानी गयी है। हमें अशक्तों, निर्बलों, असहायों की रक्षा करनी चाहिए। उन्हें भूल कर भी सताना नहीं चाहिए। नारी जाति का स मान करें, अपमान कदापि नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed