फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Where there are strong Congress leaders and MLAs, defeat is not a coincidence: Anurag Dhanda

जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक वह हार, इत्तेफाक नहीं: अनुराग ढांडा

Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Where there are strong Congress leaders and MLAs, defeat is not a coincidence: Anurag Dhanda
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब राजनीतिक उथल-पुथल भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जनकपुरी कॉलोनी स्थित कार्यालय में आम आदमी पार्टी के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता भी की। इस मौके पर ढांडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा पर मिली हार को लेकर पार्टी की ओर से समीक्षा की जा रही है। यही नहीं, ढांडा ने हार का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया है। ढांडा ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला व अशोक अरोड़ा सहित रादौर व लाडवा के विधायक पर हार का कारण होने का आरोप लगाया है। ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस व आप का गठबंधन है, लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए नहीं है।



ढांडा ने कांग्रेस पर गठबंधन के साथ धोखा करने के आरोप लगाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर साजिश के तहत हरवाया गया है। कैथल के बहुत बड़े नेता दूसरे राज्यों में जाकर चुनाव प्रचार करते हैं, प्रभारी होते हैं, लेकिन कैथल में उनके गढ़ में गठबंधन का हार जाना, बड़े सवाल खड़े करता है। उन्होंने रणदीप सिंह सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपना चुनाव यहां से सिर्फ 500 से 700 वोटों से हारते हैं परंतु और यहां से आम आदमी पार्टी 17 हजार के बड़े अंतर से हार जाती है, ये कैसे संभव है? इस पर जरूर चर्चा की जाएगी | रणदीप सुरजेवाला के बूथ पर भी गठबंधन हारा है तो सवाल उठना लाजमी है।
विज्ञापन


वहीं ढांडा ने अशोक अरोड़ा पर निशाना साधकर कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी कहा जाता है वहां से गठबंधन 18 हजार वोट से हार जाए तो ये सब इत्तेफाक नहीं हो सकता। वहीं, दूसरी तरफ जहां कांग्रेस के कोई बड़े नेता नहीं थे (कलायत, गुहला , पेहवा , शाहबाद) जहां सिर्फ आप कार्यकर्ता पसीना बहा रहे थे वहां से पार्टी को जीत मिलती है। इस भितरघात के कारण ही गठबंधन के आप को हार का मुंह देखना पड़ा है। निजी स्वार्थ के चलते कोई गठबंधन के साथ इतना बड़ा धोखा कैसे कर सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांडा ने कहा की इस लोकसभा चुनाव में देखने को मिला कि कुछ ताकत ऐसी रही, जिन्होंने हरियाणा की राजनीति में नवजीवन लेकर आने वाली आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या करने की एक साजिश रची। उन ताकतों को ये अंदेशा था कि यदि कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव आप जीत जाती है तो हरियाणा की राजनीति में ऐसा तूफान आएगा जिसमे बड़े नेता उड़ जाएंगे। इसलिए उन ताकतों ने जन्म से पहले ही इसे मारने की कोशिश की। भविष्य में गठबंधन के सवाल पर ढांडा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आगे गठबंधन नहीं रहने वाला | ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। गठबंधन सिर्फ लोकतंत्र बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया था। प्रदेश में आगे कोई गठबंधन नहीं रहने वाला। सभी 90 सीट पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। कहा कि हरियाणा में इनेलो, जेजेपी व बीएसपी के कुल वोट से ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी को एक सीट पर मिले हैं।




डॉ. सुशील गुप्ता ढांडा के बयान को बताया व्यक्तिगत बयान



कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के बयान उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अनुराग ढांडा ने कैथल में जो प्रेसवार्ता कर बयान दिया है। वह उनका व्यक्तिगत बयान है। इससे पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed