{"_id":"668dc725868e3f2ae004f5d4","slug":"when-the-lost-are-found-the-faces-of-the-family-members-blossom-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427517-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जब खोये मिलते हैं तो खिल जाते परिजनों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जब खोये मिलते हैं तो खिल जाते परिजनों के चेहरे
Wed, 10 Jul 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑपरेशन स्माइल यानी ऑपरेशन मुस्कान के तहत जब खोये मिलते हैं तो परिजनों के चेहरे खिल जाते हैं। इस अभियान के तहत पुलिस ने किठाना से गुम हुए तीन किशोरों को जींद से ढूंढकर यहां परिवार के हवाले किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किठाना निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के अनुसार सात जुलाई को दोपहर के समय उसके 13 वर्षीय पुत्र के साथ गांव के अन्य क्रमश: 14 व 15 वर्षीय दो अन्य नाबालिग लड़के घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। आठ जुलाई को जींद शहर से तीनों को ढूंढा व बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया। किशोरों को परिवार से मिलाकर परिवार की मुस्कान लौटाने का कार्य किया। सभी ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
इसके अलावा करीब 35 दिन पूर्व बिहार से गुम हुई महिला को कलायत पुलिस ने परिवार से मिलवाकर मुस्कान लौटाई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत क्षेत्र से 30 जून को लावारिश हालात में करीब 45 वर्षीय महिला मिली। वह दिमागी तौर से ठीक नहीं थी और बोलने में भी असमर्थ थी। पुलिस टीम ने महिला को वन स्टॉप सेंटर कैथल में रखा था। महिला के परिवार का पता लगाकार उनसे बातचीत की गई। महिला की पहचान बिहार के जिला भोजपुर के गांव प्रसिया निवासी मालती देवी के रूप में हुई। नौ जुलाई को परिजनों को बुलाकर महिला को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान को जानें
ऑपरेशन स्माइल, जिसे ऑपरेशन मुस्कान के नाम से भी जाना जाता है, लापता बच्चों का पता लगाने और उनके पुनर्वास के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) की एक परियोजना है। यह एक महीने तक चलने वाला अभियान है जिसमें राज्य पुलिस कर्मचारी लापता बच्चों की पहचान करने और उन्हें बचाने तथा उन्हें उनके परिवारों से फिर से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यों में शामिल होते हैं।