फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When the governor placed an indie hookah on the head of the minister of state

जब राज्यपाल ने राज्यमंत्री के सिर पर रखी इंडी...गुड़गुड़ाया हुक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
When the governor placed an indie hookah on the head of the minister of state
कैथल। अमृत पैलेस में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय तीज उत्सव में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। कार्यक्रम में हरियाणा की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें एक-एक स्टाल पर जाकर राज्यपाल ने प्रत्येक वस्तु के बारे में बारीकी से जानकारी हासिल की। इस दौरान राज्यपाल ने साथ चल रहीं राज्यमंत्री के सिर पर इंडी और टोकणी रखवाकर देखी और इसका महत्व जाना। साथ ही स्टाल पर हुक्का भी गुड़गुड़ाया।
विज्ञापन

दरअसल, एक स्टाल पर एक लड़की ने हरियाणा के ग्रामीण परिवेश में प्रयोग होने वाली इंडी और टोकणी सहित कांसी के बेेलवे तथा अन्य बर्तनों को शामिल किया था। इस स्टाल पर पहुंचते ही राज्यपाल ने टोकणी व इंडी के बारे में उत्सुकता जताई। तब उनके साथ मौजूद राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने उन्हें बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जब कहीं दूर से पानी लाया जाता है तो सिर पर मटके या टोकणी के नीचे इंडी रखी जाती है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि रखकर दिखाओ तो राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने सिर पर टोकणी रखने का प्रयास किया। फिर राज्यपाल ने राज्यमंत्री के सिर पर इंडी भी रखी।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल ने ग्रामीण परिवेश में ईंधन के स्टॉक बिटोड़े की विस्तार से जानकारी हासिल की। एक स्टॉल पर कोथली देने में प्रयोग होने वाले कागज के बोइए (कागज का बड़ा कटोरा) की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कोथली में दिए जाने वाले सामान के बारे में पूछा तो साथ ही ओखली-मूसल की जानकारी हासिल की। हाथ से चलने वाली चक्की को खुद चलाकर देखा। एक स्टाल पर कूंडी-सोटे से बनाई जा रही हरी मिर्च की चटनी को भी चखा। एक स्टाल पर हुक्का देखकर विधायक लीला राम ने उन्हें बताया कि यह हरियाणवी संस्कृति की शान है। इस पर राज्यपाल ने हुक्का गुड़गुड़ाया। उन्होंने अनाज साफ करने के हरियाणवी यंत्र छाज की जानकारी हासिल की तो पुराने सिक्के भी देखे। वहीं तीज पर मुख्य परंपरा झूले पर बैठकर राज्यपाल ने तीज उत्सव की परंपरा को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed