फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When the farmers were stopped, the villagers chased away the police.

Kaithal News: किसानों को रोका तो ग्रामीणों ने पुलिस को भगाया

Thu, 15 Feb 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
When the farmers were stopped, the villagers chased away the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत हलके के बुधवार शाम करीब चार बजे जब ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ गुहणा गांव में पहुंचे किसानों को जब पुलिस ने रोका तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ गया। इस दौरान ग्रामीण पुलिस कर्मियों और किसानों के बीच ग्रामीण आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच कुछ कश्मकश भी हुई, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को वहां से भगा। इसके बाद यह किसान अपने-अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ धनौरी गांव की ओर बढ़े और दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के तहत अब हरियाणा के किसानों ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसके तहत बुधवार को दूसरे दिन जिले के कई किसान नेताओं सहित अन्य किसान नरवाना के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हरियाणा सीमा में पहुंचे। इसके तहत वे बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के समर्थन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पहले ट्रैक्टर व ट्रॉलियों के माध्यम से किसानों की बॉर्डर पर पहुंचने की योजना थी, लेकिन पुलिस के कड़े प्रबंधों के बीच किसानों ने अपने ट्रैक्टर व ट्रालियों को नहीं उठाया। ऐसे में बसों के माध्यम ही वे नरवाना में हरियाणा की सीमा में पहुंचे। इन किसानों ने जिले के कई गांवों में बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया था। जबकि इसके साथ ही ट्रैक्टर व ट्रालियों के माध्यम से कैलरम व तितरम से पाडला व धनौरी होते हुए दातावाला बॉर्डर पर पहुंचे।

गौरतलब है कि धन्ना भगत भाकियू की ओर से अधिक से अधिक किसानों का दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया था।

गुहणा में पुलिस ने रोका किसानों का जत्था, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से हुए शामिल ः एक रणनीति के तहत जिले के गांव गांव गुहणा से करीब 15 ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार किसानों के जत्थे ने धनौरी गांव के रास्ते से दाता सिंह वाला बॉर्डर पर रणनीति बनाई थी, लेकिन जैसे ही इसकी भनक जिला प्रशासन को लगी तो वहां पर मौके पर ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने इन किसानों को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद यहां पर ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद वे दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंच गए।

बता दें कि किसान हरियाणा की तरफ से भी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पंजाब या दिल्ली की ओर न बढ़े। इसको लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। इन किसानों के जाने के बाद जिला प्रशासन से धनौरी से दाता सिंह वाला बॉर्डर पर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

दूसरी ओर जिले में इंटरनेट सेवा बंद होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप, दुकानों पर खरीदारी पर ऑनलाइन भुगतान ना होने के कारण परेशानी आ रही है।

पंजाब के किसानों के समर्थन में हरियाणा की तरफ से जुटे हैं किसान

पंजाब के किसानों के समर्थन में हरियाणा की तरफ से भी किसान जुटे हैं। इसके तहत ही भाकियू धन्ना भगत का दावा है कि जिले से करीब एक हजार किसान पंजाब के किसानों के साथ वहां पर मौजूद हैं।


भाकियू धन्ना भगत के नेता होशियार गिल ने फोन पर बताया कि उनका किसानों को पंजाब बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ पहुंचने का लगातार आह्वान किया जा रहा है। इसके तहत किसान बसों के माध्यम से हरियाणा की तरफ से खेतों के रास्ते दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed