फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When Randhir Golan cried bitterly and became MLA of Pundri

Kaithal News: जब फफक कर रोए रणधीर गोलन और बन गए पूंडरी के विधायक

Sat, 07 Sep 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
When Randhir Golan cried bitterly and became MLA of Pundri
पूंडरी। 2019 के विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा के टिकट के दावेदार रणधीर सिंह गोलन व पूर्व विधायक दिनेश कौशिक का टिकट काटकर कर भाजपा ने एडवोकेट वेदपाल पर दांव खेला तो रणधीर गोलन ने निर्दलीय के रूप में ताल ठोंक दी। इसके बाद पूंडरी के एक पैलेस में अपने समर्थकों के बीच आयोजित जनसभा में जनता के सामने फफक कर रोए।
विज्ञापन

गोलन के यही आंसू चुनाव में काम कर गए और वे विधायक बन गए। एक तरफ वे 2014 के चुनाव में भाजपा की टिकट व लहर होने के बावजूद हार गए थे। वर्ष 2019 के चुनाव में लोगों ने गोलन के प्रति ऐसी सहानुभूति रही कि उन्हें विधानसभा में पहुंचा कर ही दम लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूंडरी हलके की जनता पिछले छह चुनावों से किसी पार्टी के टिकट की मोहताज नहीं रही। 1996 से निर्दलीय की ऐसी परंपरा चली, जो 2019 तक जारी रही। हालांकि इस बार पूंडरी से पार्टी के उम्मीदवार के जीतने के ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं। पूंडरी हलके में रोड, जाट व ब्राह्मण मत ज़्यादा हैं। रोड वोट एक तरफा रणधीर गोलन की तरफ मुड़ने से गोलन ने कांग्रेस के सतबीर भाणा को हराकर चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणधीर सिंह गोलन को लगभग 41 हजार मत, कांग्रेस के सतबीर भाणा को 28 हजार 184, भाजपा के वेदपाल को 20 हजार 900, निर्दलीय दिनेश कौशिक को लगभग 16 हजार मत मिले। पूंडरी हलके में भाजपा आजतक अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। संवाद

यहां पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. चौधरी ईश्वर सिंह ही ऐसे उम्मीदवार रहे, जो चार बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed