फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheel of development spinning under Modi's leadership: Vij

मोदी की अगुवाई में घूम रहा विकास का पहिया : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wheel of development spinning under Modi's leadership: Vij
08-कैथल। भाजपा चेयरपर्सन प्रत्याशी सुरभि गर्ग के लिए वोट की अपील करते हुए गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Kaithal
कैथल। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार को कैथल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग के लिए कई जगह प्रचार किया। बार एसोसिएशन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान रविंद्र तंवर की अगुवाई में वकीलों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं से वोट की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बहुत तेजी से विकास का पहिया घूम रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास की गाड़ी में जिस कंपनी (भाजपा) का पहिया केंद्र में लगा हुआ है, यदि उसी का पहिया लोकल बॉडी (नगर परिषद) में भी लगाओगे तभी विकास तेजी से पहुंचेगा, नहीं तो गाड़ी डिरेल हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि कैथल नगर परिषद चुनाव में सुरभि गर्ग को इतने मतों से जिताना है कि सबको पता चले कि आपने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगा दी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लीला राम ने कहा कि जिस तरह से अधिवक्ताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलवाई, उसी तरह से नगर परिषद चुनाव में सुरभि गर्ग को जीत का आशीर्वाद दें। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग ने कहा कि अधिवक्ता देश के लोकतंत्र में तीसरा स्तंभ हैं। वे लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से कमल के बटन को दबाकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने रखीं मांगें
अधिवक्ताओं ने न्यायिक परिसर में चैंबर्स में सीसीटीवी कैमरे, कार पार्किंग के लिए शेड, लाइब्रेरी फंड में किताबों व सॉफ्टवेयर, दस वॉटर कूलर, जनरेटर सेट, सौलर पैनल, कॉरिडोर का शेड बनाए जाने की मांगें मंत्री के सामने रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed