फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat under the sky in Cheeka Mandi

Kaithal News: चीका मंडी में आसमान तले गेहूं

Sat, 19 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat under the sky in Cheeka Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले प्रबंधों के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकारी खरीद एजेंसियां आधे सीजन में ही हाफ गई है और उनकी गेहूं खरीद व लदान के दावों की हवा निकलती दिख रही है। चीका अनाज मंडी में बारदाना उपलब्ध ना करवाए जाने से लाखों क्विंटल गेहूं भराई के इंतजार में खुले में पड़ी है वहीं उठान ना होने के कारण मंडियों में बड़ी संख्या में बोरियों के ढेर लग गए है।

स्थानीय आढ़तियों ने उपायुक्त व एसडीएम से मिलकर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग रखी थी, जिसके बाद उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों को पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी मंडियों में बारदाना की भारी किल्लत चल रही है। किसान जसबीर सिंह, अजमेर सिंह, रामपाल, हरविंद्र सिंह ने बताया कि बारदाना ना मिलने के चलते वे पिछले चार दिनों से मंडी में अपनी गेहंू की ढेरी का पहरा देने को मजबूर।
विज्ञापन


आढ़ती राजकुमार, राजेश कुमार, पुरुषोतम, ईश्वर, बलदेव सिंह, तरसेेम चंद, विक्रम ने कहा कि आढ़तियों का एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के प्रबंधों और उनकी कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड के डीएम से मिले आढ़ती ः मंडी प्रधान कर्मचंद गर्ग की अगुवाई में आज चीका मंडी के आढ़ती डीएम हैफेड से मिले और जल्द से जल्द बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग रखी। डीएम ने उन्हें जल्द बारदाना उपलब्ध करवाने का आश्वान दिया है।

कर्म चंद ने कहा कि डीएम द्वारा दिया गया आश्वासन तभी सच होगा जब उन्हें बारदाना मिल जाएगा, क्योंकि इस प्रकार के आश्वासन डीएम साहब पहले भी कई बार दे चुके हैं।


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी की ओर से पहले ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना मंडी में वितरित कर दिया है। उनकी एजेंसी ने आज भी चीका मंडी में 52 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद की है। बारदाना की कमी व गेहूं खरीद बंद करने के आरोप बेबुनियाद है। -सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed