फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat sowing continues, crowd at seed centers

Kaithal News: गेहूं बिजाई जारी, बीज केंद्रों पर भीड़

Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Wheat sowing continues, crowd at seed centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में इस समय गेहूं की बिजाई का कार्य चल रहा है। एक लाख 80 हजार हेक्टेयर में बिजाई का कार्य होना है। अब तक 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। राजौंद, कलायत, पूंडरी व पाई क्षेत्र में अभी बिजाई का कार्य चल रहा है। 20 नवंबर तक बिजाई का कार्य चलेगा।

किसान अब गेहूं का बीज लेने के लिए केंद्रों पर आ रहे हैं। मॉडल टाउन स्थित बीज केंद्र पर किसानों की भीड़ जुट रही है। 303, 187, 222, 1270 सहित अन्य किस्मों के बीज की मांग बढ़ रही है। किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


किसान नरेंद्र, पलविंद्र, राजेंद्र व राममेहर ने बताया कि इन दिनों गेहूं बिजाई का कार्य खेतों में चल रहा है। धान कटाई का कार्य अब पूरा हो चुका है। बासमती धान क्षेत्र में भी जल्द ही कटाई का कार्य पूरा हो जाएगा। किसानों ने बताया कि गेहूं के बीज को लेकर अब दिक्कत नहीं है। सभी किस्मों का बीज केंद्र पर आ गया है। पिछले सप्ताह तक प्राइवेट केंद्रों से बीज लेने के लिए जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि उप निदेशक डाॅ. बाबूलाल ने बताया कि जिले में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। अब तक करीब साढ़े 15 हजार मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। एक लाख 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की जानी है। अब तक करीब 50 प्रतिशत बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है। किसानों को डीएपी खाद की उचित और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह से गेहूं के बीज का भी स्टॉक पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed