फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat procurement started after a sit-in at the Market Committee's office in Kaithal

मार्केट कमेटी के कार्यालय में धरने के बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started after a sit-in at the Market Committee's office in Kaithal
मार्केट कमेटी कार्यालय पर रोष प्रकट करते किसान। संवाद - फोटो : Kaithal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। छह दिन से गेहूं की खरीद न होने से परेशान किसान मंगलवार को जब मार्केट कमेटी कार्यालय में धरने पर बैठ गए, तब जाकर गेहूं की खरीद शुरू हुई। देर शाम तक करीब 7000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। किसानों और आढ़तियोें ने नमी के मीटर को लेकर रोष जताया और कहा कि मीटर में गड़बड़ी है।
खुराना निवासी किसान जगदीश, मिया सिंह जाखौली, सुमित चंदाना, रामफल, सुखवीर सिंह व राजेंद्र ने कहा कि खरीद शुरू नहीं होने के बारे पहले एसएमएस का बहाना बनाया जा रहा था। अब नमी की मात्रा बताकर जान बूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान कई-कई दिनों से मंडी में फसल बिक्री का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जब अधिकारियों का दल खरीद शुरू करवाने के लिए गेहूं की ढेरियों के पास पहुंचा तो जांच के दौरान फसल में नमी की मात्रा निर्धारित से ज्यादा पाई गई। अधिकारियों ने फसल खरीद से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर गुस्साए किसानों ने कहा कि पिछले बार 14 प्रतिशत नमी की फसल भी बिकी थी, लेकिन इस बार 12.3 वाली नमी वाला गेहूं भी नहीं खरीद रहे हैं। इतनी कम नमी तो अगर पूरे साल भी गेहूं को सुखाते रहें तो भी रहेगी। साथ ही कहा कि या तो जांच की मशीनों में गड़बड़ी है या फिर जान बूझकर किसानों का समय बर्बाद करवाया जा रहा है। नमी के मीटरों में गड़बड़ है। मार्केट कमेटी का भी नमी मीटर साथ में रखा जाना चाहिए ताकि एक मीटर में गड़बड़ है तो दूसरा ठीक नमी की मात्रा बता सके। दूसरी ओर आढ़तियों ने बताया कि मंगलवार सुबह तक बारदाना भी नहीं पहुंचा था। दोपहर के समय बारदाना पहुंचा और यह बंटना शुरू किया गया था। आढ़तियों को यही स्पष्ट नहीं था कि बारदाना कब मिलेगा और कैसे मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव रोशन लाल ने कहा कि मंडी में मंगलवार को को बिना किसी गतिरोध के गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। करीब बारह बजे गेहूं की खरीद शुरू करवा दी गई थी। डीएफएससी की ओर से करीब 7073 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। वे स्वयं एक-एक ढेरी पर गए हैं। किसी किसान ने रोष नहीं जताया। नमी के मीटर बिल्कुल ठीक हैं। मार्केट कमेटी के भी मीटर हैं। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनकी फसल को सरकार के निर्देशानुसार खरीदा जाएगा। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल को सुखाकर व साफ करके ही मंडी में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed