{"_id":"6854694e30920741f90c381f","slug":"whatever-exists-is-due-to-the-will-of-the-lord-lakshmi-narayana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673767-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जो कुछ भी है, वह प्रभु की इच्छा से ः लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जो कुछ भी है, वह प्रभु की इच्छा से ः लक्ष्मी नारायण
Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। समाजसेवी नित्यम के निवास पर आयोजित आध्यात्मिक चर्चा में महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने कहा कि जीवन में जो कुछ भी घटित होता है, वह केवल मानव की शक्ति का परिणाम नहीं, बल्कि प्रभु की इच्छा से होता है। इंसान चाहे लाख प्रयत्न कर ले, पर अंतिम निर्णय परमात्मा के हाथों में ही होता है। यह संसार, उसकी गति और हर परिस्थिति ईश्वर की योजना का ही हिस्सा है।
धर्म, सेवा और सद्भाव से बनता है श्रेष्ठ समाज ः महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने युवा पीढ़ी की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि यदि आज के युवा धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलें, तो समाज में स्वतः ही सुख, शांति और समरसता का वातावरण बन जाएगा। उन्होंने नित्यम जैसे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि धर्म कोई दिखावा नहीं, बल्कि आत्मा की सच्ची अनुभूति है। जब मन और आत्मा भीतर से निर्मल होते हैं, तभी सच्ची भक्ति प्रकट होती है।
समापन पर आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर शालिनी, शिल्पा, सोनिया, अदिति, सुमन, भीषु चौधरी, उषा चौधरी, रिंपी, निशिका, अंजू संदूजा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद