{"_id":"6657b02135cd92fa4e0d36b4","slug":"weather-suddenly-changed-during-nautapa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-400230-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौतपा के बीच अचानक बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौतपा के बीच अचानक बदला मौसम
Thu, 30 May 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। झुलसाती गर्मी में घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है लेकिन बुधवार की देर शाम मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी के बीच हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली।
प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। हरियाणा में नौतपा के दौरानपारे न अर्धशतक तक मार दिया है। बुधवार को भी दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। जो लोग बाहर निकले भी तो लू के थपेड़ों से बचने के लिए सिर को कपड़ा आदि से ढककर चलते नजर आए।
इधर, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की मौसम वेधशाला के विशेषज्ञों ने बताया कि जिले में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को राहत रही। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव क की संभावना है। इससे एक व दो जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।