{"_id":"66e09a8715e80a84250e5d74","slug":"weather-pleasant-due-to-rain-relief-from-heat-will-continue-kaithal-news-c-18-1-knl1004-472401-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत अभी रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत अभी रहेगी जारी
Wed, 11 Sep 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में मंगलवार को एक बार फिर से मौसम बदला और दोपहर के समय बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश और बूंदाबांदी लगातार जारी रहेगी। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। रात में उमस कम हुई है।
हालांकि मंगलवार को बारिश के बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। बारिश के बाद शहर की अधिकतर समय तक जलभराव हुआ। इस कारण कुछ देर तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। नालों व सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण प्रशासन की भी पोल खुल गई। वहीं, गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना बनी है। यदि अभी भी अधिक तेज बारिश हुई तो सब्जियों और धान की फसल को नुकसान होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे के बाद ही बादल छा गए थे। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश हुई। यह कराीब तीन बजे तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने का अनुमान है। गौरतलब है कि जून व जुलाई में नाममात्र बारिश हुई थी। बारिश नहीं होने से तापमान भी 40 से 45 डिग्री के आसपास रहा था।
उधर, शहर में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी की निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण जलभराव हुआ। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
हर बार प्रशासन की तरफ से नालों व सीवरेजों की सफाई पर लाखों रुपये कागजों में खर्च दिखाएं जाते हैं, जबकि धरातल पर कोई सफाई का कार्य नहीं होता है। बारिश के बाद अंबाला रोड, करनाल रोड, भगत सिंह चौक सहित अन्य कई इलाकों में जलभराव हुआ।
अगेती धान के लिए नुकसानदायक
कि अब तक बारिश से कपास, धान, बाजरा व सब्जियों सहित किसी फसल के लिए बारिश नुकसानदायक नहीं है। अब अगर ज्यादा बारिश होती है तो अगेती धान की फसल पीआर व 1509 के लिए नुकसानदायक हो सकती है। घीया, तोरी, ,खीरा सहित बेल वाली सब्जियां भी खराब हो सकती हैं।