फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed, take care of children

Kaithal News: मौसम बदला, बच्चों का रखें ध्यान

Sun, 19 Mar 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, take care of children
कैथल। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के भय के बीच जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ रही है। अब मौसम में बदलाव होने पर बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से सामान्य अस्पताल में 200 से 350 के बीच ओपीडी रह रही है। इसमें से प्रतिदिन 150 से 200 के बीच खांसी व जुकाम के मरीजों की ओपीडी होती है। शनिवार भी खांसी व जुकाम के मरीजों की कुल 85 की ओपीडी रही। वहीं, यहां पर बनाए गए फ्लू कॉर्नर में जांच के लिए एक ही मरीज पहुंचा।
विज्ञापन


जिले में कोरोना के कुल 23 सैंपल लिए। नागरिक अस्पताल में सात, कलायत में 10 व गुहला में भी सात सैंपल लिए गए। दूसरा, जिले में राहत की बात यह भी है कि अभी तक एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस की जांच को लेकर एक भी सैंपल नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे। यदि बच्चा एक साल से कम आयु का है तो उन्हें गर्म कपड़े भी पहनाएं। 10 साल से कम आयु के बच्चों

को घर से बाहर न निकलने दें। हवाओं से बचाव करें। ऐसा करने से बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि कोरोना के सैंपल लेने में तेजी लाई गई है। शनिवार को फ्लू कॉर्नर में एक ही मरीज की जांच की गई है।



मौसम में बदलाव पर बच्चों को रखना होगा खास ध्यान एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के भय के बीच लगातार बढ़ रही है ओपीडी

शनिवार होने के बावजूद 200 से अधिक हुई ओपीडी, इसमें खांसी व जुकाम की 85 की रही

पिछले एक सप्ताह से 200 से 350 के बीच रह रही है खांसी व जुकाम के मरीजों की ओपीडी

जबकि जांच के लिए बनाए गए फ्लू कॉर्नर में पहुंचा एक ही मरीज

फोटो नंबर-36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed