{"_id":"65ee33e71e69feff38020e44","slug":"weather-changed-chances-of-rain-today-kaithal-news-c-245-1-kht1002-112630-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौसम का बदला मिजाज, आज बारिश के बने आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौसम का बदला मिजाज, आज बारिश के बने आसार
Mon, 11 Mar 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद से देर शाम तक बादलों की आंखमिचौली जारी रही। मौसम विभाग की ओर से 11 से 13 मार्च तक बादल और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल कृषि विभाग की ओर से गिरदावरी कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही किसानों की ओर से पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया जा रहा है। सरकार की ओर से 15 मार्च तक नुकसान का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज कराने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इससे पहले एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश की आशंका जताई जा रही है। रविवार को भी मौसम में बदलाव का असर देखा गया। सुबह मौसम साफ होन और धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई पर दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला नजर आया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा के अनुसार, 11 मार्च को बादल छाने के साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक संग बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 12 मार्च को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि 13 मार्च को फिर से एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद 14 व 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा। उन्होंने मौसम में बदलाव के अनुसार किसानों से आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।