फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed again, heavy rain for three hours

Kaithal News: फिर बदला मौसम, तीन घंटे तक झमाझम बारिश

Thu, 26 Jun 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, heavy rain for three hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम ने बुधवार सुबह फिर करवट ली। तेज हवाओं के बाद करीब तीन घंटे तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। बारिश सुबह से दोपहर 12 बजे तक जारी रही, जिसके बाद दोपहर से शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि इसके बाद बारिश नहीं हुई।

बारिश के कारण जहां गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं और वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 33.2 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.1 से घटकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से खेतों में धान की रोपाई के कार्य को गति मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में जिले में कुल 37 एमएम बारिश ः मौसम विभाग के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे में कुल 37 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसकी औसत मात्रा 5.2 एमएम रही।

गुहला-चीका खंड में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। कैथल शहर के माता गेट, पार्क रोड, हिंद सिनेमा चौक, कमेटी चौक, करनाल रोड, अंबाला रोड और अमरगढ़ गामड़ी सहित कई बाहरी और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर राहगीर और वाहन चालक फिसल कर गिर भी पड़े।

सीवन नगर में हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वर्षा भी देखने को मिली। गर्मी से जहां आमजन को राहत मिली वहीं जलभराव की वजह से परेशानी उठाने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई।

एक नजर बारिश पर
कैथल
15 एमएम

कलायत 01 एमएम

सीवन
03 एमएम

गुहला-चीका
06 एमएम

राजौंद 04 एमएम

ढांड
05 एमएम

पूंडरी 03 एमएम

आगामी 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि अधिक वर्षा के कारण सब्जियों की फसल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed