फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather changed again, chances of cold increasing with rain

Kaithal News: फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश संग ठंड बढ़ने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, chances of cold increasing with rain
कैथल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार की सुबह बादल छाए रहे। दिन में भी बादलों की आंखमिचौली लगी रही, जिसके कारण धूप का असर भी कम हुआ।दिनभर कभी धूप तो कभी छांव का खेल चलता रहा। सुबह से ही 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिन बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से धूप खिलने के कारण दिन में सर्दी का असर खत्म हो गया था। सुबह शाम के समय ही सर्दी का प्रभाव था, लेकिन रविवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखा गया है, जिससे सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप छांव का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, मौसम में अचानक बदलाव के चलते अस्पतालों में भी बच्चों की खांसी, जुकाम व बुखार की ओपीडी बढ़ गई है। सुबह शाम की ठंड के चलते बच्चों में दस्त लगने की समस्या अधिक आ रही है। बच्चों की जहां पर सामान्य दिनों में 20 से 30 ओपीडी होती थी, वहां पर अब 50 से 60 ओपीडी होने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि सुबह शाम के समय अभी ठंड का प्रभाव है। बच्चों को सुबह शाम के समय गर्म कपड़े पहनाएं। गर्म पानी में नहलाएं और पीने के लिए भी गर्म पानी का भी प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
19 फरवरी को बादलवाई और एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी होने की संभावना है। 20 व 21 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। 22 फरवरी को आंशिक बादल और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 23 फरवरी से आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है।
-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed