फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We will protect the constitution made by Baba Saheb and the rights of the poor: Surjewala

बाबा साहेब निर्मित संविधान व गरीबों के अधिकारों की करेंगे रक्षा : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
We will protect the constitution made by Baba Saheb and the rights of the poor: Surjewala
कैथल। बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर रविवार को सिरटा रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में संविधान बचाओ-अधिकार बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला ने बाबा साहेब अंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान पर हो रहे हमलों तथा दलितों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश के खिलाफ आर-पार की निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की मोदी और नायब सैनी सरकारें बाबा साहेब के भारत के अधिकारों पर षडयंत्रकारी हमला बोल रही हैं। सुरजेवाला ने कहा कि जहां एक तरफ संविधान सम्मत दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है। वहां दलितों के कल्याण की स्कीमों का बजट काट साजिशन तरीके से उन्हें सरकार में हिस्सेदारी से बाहर निकाला जा रहा है। यह बाबा साहेब आंबेडकर की सोच व शिक्षा, दोनों के ही खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर संकल्प लें कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करेंगे व भाजपा की दलित विरोधी सोच को हराकर दम लेंगे। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, सुरेश रोड़, शालिका कुराना, रामचंद्र ढांड, सुरेन्द्र रांझा, विक्की भोला, शमशेर भोला, लखमी पबनावा, रामनिवास छौत, ताराचंद भोला, जयप्रकाश, दिलबाग जेई, सुरेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed