फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We will not allow Haryana to be divided into castes: Manohar

हरियाणा को हम जात-पात में बंटने नहीं देंगे : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
We will not allow Haryana to be divided into castes: Manohar
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। समाज को अपना परिवार मानकर यूं ही सेवा करते रहेंगे। हरियाणा के लोगों को जात-पात में नहीं बंटने देंगे। हम ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की सोच से आगे बढ़ रहे हैं। लोगों के जीवन में सरलता कैसे लाई जाए, हरियाणा की छवि कैसे बदली जाए, हमने इस पर काम किया। वर्ष 2014 से पहले हरियाणा की विशेष तरह की छवि थी। उस छवि को बदलने की प्रेरणा भी हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रैली में पहुंची जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बेहद सुखद अनुभव है कि महज तीन दिन की सूचना पर इतनी बड़ी रैली आयोजित की गई और इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए चाहे कोई नेता है, अधिकारी या आम आदमी, सभी को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर समान रूप से कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हरियाणा के बारे में विस्तृत जानकारी देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री कमेलश ढांडा, सांसद नायब सैनी, विधायक लीला राम, विधायक रणधीर गोलन, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने रैली को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed