फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We will have to come forward ourselves to eliminate inequality.

Kaithal News: असमानता मिटाने के लिए स्वयं आना होगा आगे

Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
We will have to come forward ourselves to eliminate inequality.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित वाल्मीकि बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता संजम ढांडा ने कहा कि लैंगिक असमानता को मिटाने के लिए हम महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया के हर हिस्से में महिलाएं व लड़कियां आज भी भेदभाव व हिंसा झेल रही है। सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन, घर पर मानसिक शोषण, घरेलू हिंसा इत्यादि समस्याओं से बचने के लिए कई कानून बनाए हैं, लेकिन ये समस्याएं केवल कानून बनाने से हल नहीं हो सकती उसके लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट की परंपरा अनुसार रेंजर प्रीति ने मुख्यातिथि को स्कार्फ पहना कर किया। इसके बाद रोवर सुमित ने स्काउटिंग के बारे में व रेंजर पूर्वा ने स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप से विजेता बुरा तथा उषा रानी ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने-अपने विचार रखे। ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण अभियान के 49 वें माह में बस्ती की 25 जरूरतमंद लड़कियों को अगले तीन माह के लिए निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। इसके बाद मुख्यातिथि को ग्रुप की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर रोवर सुनील, अंकुश कृष्ण, रेंजर पिंकी, पूजा गिरधर, ममता वधवा, अध्यापिका कविता सैनी, पूनम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed