फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waterlogging in Kalayat, drainage stopped

Kaithal News: कलायत में जलभराव, निकासी ठप

Fri, 15 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Kalayat, drainage stopped
25 कलायत। बरसाती पानी से लबालब कलायत का कपिल मुनि रोड - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। वीरवार दोपहर हुई थोड़ी सी बारिश ने ही नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कपिल मुनि रोड समेत मुख्य गलियों, रेलवे रोड और अन्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कपिल मुनि रोड पर दुकान चला रहे व्यापारी असीम, जस्सी राणा, राकेश, लीला राम आदि ने बताया कि यह नगर का सबसे व्यस्त मार्ग है, लेकिन हर बरसात में यहां पानी का जमावड़ा लग जाता है। निकासी की ठोस व्यवस्था न होने के कारण पानी घंटों, कई बार तो तीन-तीन दिन तक भी नहीं उतरता।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि वे नगरपालिका को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। बरसाती पानी के कारण दुकानदारों को दुकानें खोलने में मुश्किल आती है, वहीं खरीदारी करने या मंदिर जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि कपिल मुनि रोड सहित अन्य मार्गों पर जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात में जलभराव से होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed