फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water started getting clean in Sirsa branch canal

Kaithal News: सिरसा ब्रांच नहर में साफ होने लगा पानी

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Water started getting clean in Sirsa branch canal
कैथल। सिरसा ब्रांच नहर में बाढ़ का पानी आने के कारण बीते करीब 10 दिनों से पेयजल की समस्या झेल रहे शहरवासियों को अब जल्द राहत की उम्मीद जगी है। नहर में कई दिनों से आ रहा गंदा पानी अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों में भी नहरी से पानी की आपूर्ति लेना शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी सप्ताह में पानी साफ हो जाएगा और शहर में आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, शुरुआत में बाढ़ का जो गंदा पानी नहर में आ रहा था, उसमें करीब 40 प्रतिशत तक सुधार हो गया है। दरअसल, शहर में करीब 70 प्रतिशत इलाकों में नहरी पानी की आपूर्ति होती है। अब पानी पहले की अपेक्षा साफ आने लगा है।
विज्ञापन


खराब पानी भी विभाग के टैंकों में ज्यादा न आए और शहर में जलापूर्ति पर भी ज्यादा प्रभाव न पड़े, इसके दृष्टिगत विभाग नहर से थोड़ा-थोड़ा पानी अलग-अलग माध्यमों से छानकर टैंकों में पहुंचा रहा है। विभाग के प्योदा रोड व मानस रोड स्थित टैंकों में पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में आ रहे पानी में पहले की अपेक्षा सुधार है। जल्द ही पानी साफ आने की उम्मीद है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए विभाग तीन नए ट्यूबवेल लगा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे हालात में पेयजल का संकट सामने नहीं आए। -जगदीश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
एक दिन छोड़कर ही दिया जा रहा नहरी जल
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल शहर में एक दिन छोड़कर ही नहरी जल दिया जा रहा है। जैसे ही नहर में साफ पानी आना शुरू होगा, उसके साथ ही विभाग शहर में दोनों समय और प्रतिदिन नहरी पानी की आपूर्ति शुरू कर देगा।

गौरतलब है कि इस समय 155 लीटर नहरी पानी पर प्रति व्यक्ति को दो दिन काम चलाना पड़ रहा है। अन्य जरूरतों के लिए ट्यूबवेल व अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नियमित आपूर्ति होने के बाद प्रतिदिन व प्रति व्यक्ति को यह पानी उपलब्ध होगा।


एक ओर जहां नहर में बाढ़ का पानी आने से पेयजल आपूर्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, वहीं शहरवासियों को भविष्य के एक एक बड़ी राहत भी विभाग ने दी है। विभाग के मानस रोड स्थित टैंकों के परिसर में विभाग ने तीन नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू किया है। ये ट्यूबवेल करीब 25 से 30 लाख रुपये की लागत से लगाए जाने हैं। आपातकालीन स्थिति में इन्हें चलाकर शहर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed