फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water shortage in ward 28, 25 thousand people are troubled

Kaithal News: वार्ड 28 में पानी की किल्लत, 25 हजार लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in ward 28, 25 thousand people are troubled
11 कैथल। चंदाना गेट पर बनाया गया बूस्टर, इसके बावजूद वार्ड नंबर 28 के लोगों को पानी नहीं मिल पा
कैथल। गर्मी बढ़ते ही वार्ड 28 में पानी की किल्लत फिर शुरू हो गई। इससे वार्ड के 24 मोहल्लों के करीब 25 हजार लोग परेशान हैं। लोगों के अनुसार, पिछले छह साल से गर्मी में यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान में ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण पानी आते-आते समय ही खत्म हो जाता है। वहीं नगर में अप्रैल में करीब 30 एमएलडी पानी की खपत थी। अब यह खपत 40 एमएलडी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

वार्ड के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले ही चंदाना गेट पर बनाए गए बूस्टर बनाकर पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन इस बूस्टर से उनके वार्ड के मोहल्लों को तो पानी मिला ही नहीं। इससे दूसरी कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप, अधिकारी करते हैं लीपापोती : वार्ड 28 में बनी पानी की समस्या का समाधान न होने पर यहां के निवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भी लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है। वार्ड निवासी महिला रानी, राखी, ऊषा, सीमा व पंकज, रजनीश गुप्ता, बलबीर आदि ने बताया कि यह समस्या पिछले कई साल से हैं। हर बार गर्मी में यहां पर अधिकारी आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। इस समस्या का कई वर्षों से कोई समाधान नहीं हो पाया है। पिछले साल गर्मी में पार्षद के माध्यम से लोगों ने पीने का पानी का टैंकर मंगवा पानी की आपूर्ति की थी, लेकिन इस साल तो यह भी व्यवस्था नहीं बन पाई है। यदि इस समस्या का समाधान जल्द ही नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा ने बताया कि उनका वार्ड शहर से 12 से 15 फीट की ऊंचाई वाला इलाका है। इस कारण यहां पानी ऊपर पहुंच ही नहीं पाता है। अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

11 कैथल। चंदाना गेट पर बनाया गया बूस्टर, इसके बावजूद वार्ड नंबर 28 के लोगों को पानी नहीं मिल पा

11 कैथल। चंदाना गेट पर बनाया गया बूस्टर, इसके बावजूद वार्ड नंबर 28 के लोगों को पानी नहीं मिल पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed