फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   water logging, road jam, police alert, kaithal

साहब! पड़ोसियों की छत से घरों से निकलते हैं बाहर

Tue, 02 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 02 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
water logging, road jam, police alert, kaithal
एक घंटे तक लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अर्जुन नगर गली नंबर-4 के लोगों ने पानी निकासी न होने व गंदे पानी के कारण आ रही परेशानियों से तंग आकर कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अर्जुन नगर के लोगों ने जाम में प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि यहां आलम ये है कि लोगों को घरों में दूसरों की छतों से होकर जाना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बाद में एसएचओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मंगलवार को कमेटी चौक पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन



कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कॉलोनी  तालाब का रूप ले चुकी है। कॉलोनी में कुछ घर तो ऐसे हैं जहां के लोग किसी दूसरे घरों की छतों से होकर सड़क तक पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि गली में सीवरेज बिलकुल बंद पड़े हैं। सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है। कॉलोनी वासी चतर सिंह, सतबीर, सुभाष, रतन लाल, सरदार सिंह, दिलबाग सिंह, ज्ञान चंद ने बताया कि उनके घरों से बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं है। सीवरेज ऑवर फ्लो हो चुके हैं। जिसके कारण वहां पर बीमारी फैलने का आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह नगर परिषद, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को करीब दर्जनों बार लिख चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ में आलाधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला। जिसके कारण आज मजबूरी में परेशान होकर सड़कों पर आना पड़ा है। कालोनी में करीब दो हजार से अधिक लोग रहते हैं।
विज्ञापन


आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया सहयोग
आप पार्टी के जिला संयोजक नरेश गुप्ता ने बताया कॉलोनी तालाब का रूप धारण कर चुकी है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है। कई घरों को पड़ोसियों की छतों से होकर बाहर निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी वासियों की समस्याएं जायज है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्जुन नगर वासियों ने गंदे पानी व पानी निकासी से परेशान होकर जाम लगाया है। लोगों को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को इस संदर्भ में सूचित किया जाएग, ताकि लोगों को फिर से सड़क पर न उतरना पड़े।

अशोक कुमार, एसएचओ सिटी


हरसौला बस्ती में भी हालत बदतर
अर्जुन नगर के अलावा हरसौला बस्ती में भी हालात बदतर बने हुए हैं। यहां गलियों में खड़े पानी के कारण लोगों का घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई गलियों में बरसात के बाद कई-कई दिनों तक पानी खड़ा रहता है। पिछले सप्ताह हुई बरसात के बाद अभी भी वहां पानी खड़ा है। जिस कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। यहां मच्छर पनपना शुरू हो गए हैं। जिस कारण अब डेंगू व अन्य बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या की ओर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed