{"_id":"67ec4051e374b7252d0060f2","slug":"water-drainage-is-an-old-issue-no-permanent-solution-is-being-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615177-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पानी निकासी पुराना मुद्दा, नहीं हो रहा स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पानी निकासी पुराना मुद्दा, नहीं हो रहा स्थायी समाधान
Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। कस्बे में पानी निकासी की समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। खासतौर पर बारिश के दिनों में इस समस्या का सामना हाबड़ी मोड़ पूंडरी के दुकानदारों और राहगीरों को करना पड़ता है।
दुकानों के सामने और अंदर गंदा पानी भर जाता है, जिससे न सिर्फ वहां के व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि राहगीरों को भी असुविधा होती है।
कस्बावासियों के अनुसार, बारिश के मौसम में समस्या और भी विकराल बन जाती है। शहर में लोगों को कदम-कदम पर पानी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब समय आ गया है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकाले, ताकि बारिश के दौरान होने वाली इन दिक्कतों से राहत मिल सके।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का मानना है कि यदि जल्द ही पानी निकासी के लिए प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में यह समस्या और भी जटिल हो सकती है। प्रशासन से गुहार लगाते हुए लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जाए। पूंडरीवासियों का यह भी कहना है कि अब तक पूंडरी से इस समस्या से निजात दिलाने के प्रयास तक नहीं दिखाई दिए।
दुकानों के आगे भरता है पानी
हाबडी मोड़ पूंडरी से स्टेडियम तक बारिश के दिनों में पानी की बेहतर ढंग से निकासी न होने के कारण गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। इस कारण फिरनी व दूसरी मिठाइयां तक खराब होने से नुकसान होता है। -प्रवीण कुकरेजा
पानी देख लौट जाते हैं ग्राहक
बारिश के दिनों में दुकानों के सामने पानी जमा हो जाने से ज्यादातर ग्राहक वापस लौट जाते हैं। इस कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। कई दिनों तक दुकानों के आगे पानी खड़ा रहने स परेशानी होती है। - सुनील सिंगला
नालों की नहीं होती सफाई
हाबडी मोड़ के पास दोनों ओर नालों की सफाई होती कभी देखी नहीं गई। गंदगी व घास से नालियां भी अटी हैं। नालों के अवरुद्ध होने से बिना बारिश पानी सड़क पर बहता दिखाई पड़ता है। राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं।
-डा. विनोद कपिल
सड़क से काफ़ी ऊंचे हैं नाले
पूंडरी में सड़क के साथ बने नालों की सड़क से काफी ऊंची बनी हुई है। इसी कारण सड़क का पानी नालों में न बहकर सड़क पर बहता है। सड़क पर पानी जमा होने का यह भी एक कारण है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए
-धर्मेंद्र गक्खड़