फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water... different stories

Kaithal News: पानी... अलग-अलग कहानी

Wed, 03 Jul 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Water... different stories
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। गर्मी में पानी... की समस्या से कई इलाकों में लोग परेशान हैंं। बीते दिन ढांड के टीक गांव में व्यर्थ पानी बहाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रस्ताव किया गया था। वहीं मंगलवार को पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कलायत खंड के गांव बात्ता में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को पानी बर्बाद करने पर जुर्माने की चेतावनी दी गई।

इस मौके पर बीआरसी चंद्रशेखर व कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गांव में जहां पानी की बर्बादी हो रही थी, वहां लोगों को समझाया गया कि वे जल बचाएं। मनोज कुमार ने बताया कि अनेक स्थानों पर पीने के पानी की पाइप गली में ही चल रही थीं। उन पर टोंटी तक नहीं
विज्ञापन


लगाई गई थी। कुछ स्थानों पर बागवानी के लिए पीने के पानी का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा पशुओं को नहलाना, चिनाई के काम में पेयजल का उपयोग होता भी पाया गया। यह देखने
विज्ञापन
विज्ञापन


के बाद उन्होंने कहा कि लोगों को समझाया गया कि इसके बाद यदि कोई भी पीने के पानी का दुरुपयोग करता पाया गया तो उसका पानी का कनेक्शन काटा जा सकता है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी व्यक्ति पर विभाग जुर्माना भी लगा सकता है। इस मौके पर संजीव कुमार, कुलदीप, राजेश, संजय व पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed