फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water accumulated in the streets of Siwan is increasing the problem.

Kaithal News: सीवन की गलियों में जमा पानी बढ़ा रहा परेशानी

Wed, 03 Jul 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Water accumulated in the streets of Siwan is increasing the problem.
सीवन। सीवन में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर शिवपुरी के सामने स्थित गली में पानी जमा होने से मोहल्ला निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गली की नाली और पुलिया बहुत नीचे है और छोटी है। इस कारण से बार-बार यहां पर पानी जमा हो जाता है, जोकि निकासी न होने के कारण होता है।
विज्ञापन

इसके बारे में मोहल्ला निवासी पहले कई बार पंचायत में गुहार लगा चुके हैं और अब नगर पालिका में चक्कर लगा कर थक चुके हैं, परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मोहल्ला निवासी सन्नी कथूरिया, राजू बिकानेर, अनिल संदूजा, नीरज गुप्ता, प्रदीप, पाला सिंह, निक्कु, शुभम व अन्य ने बताया कि पुलिया नीचे होने और नाली छोटी होने के कारण निकासी नहीं हो पा रही है। लंबे समय से मोहल्ला निवासियों को यह समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो बरसात आई नहीं है, परंतु उसके बावजूद भी गली में खड़ा है। गंदे पानी में मक्खी व मच्छर पनप रहे हैं। गर्मी का मौसम है और इस कारण से बीमारी तक फैलने का खतरा है। लोगों को गली में जाने के लिए इस गंदे पानी के बीच में से जाना पड़ता है। इससे यही गंदगी लोगों के घरों में जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed