फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Was driving a friend's car, died after hitting a tree

Kaithal News: दोस्त की कार चला रहा था, पेड़ से टकराकर मौत

Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Was driving a friend's car, died after hitting a tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। बालू गांव में देर रात को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बालू निवासी 24 वर्षीय जसमेर के रूप में हुई है। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे पेड़ से कार के टकराने से यह हादसा हुआ। जसमेर के एक दोस्त ने चार दिन पहले ही नई कार ली थी। वह भी कार खरीदना चाहता था। वह दोस्त की कार लेकर जैसे ही सड़क पर थोड़ी दूर चला तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त होने से युवक उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत के तहत कार्रवाई की गई है। परिजनों के अनुसार अभी तक युवक की शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी के साथ शिक्षण कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed