फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ward 12 of Kaithal is the most talked about, shadow in social media too

कैथल का वार्ड 12 सबसे ज्यादा चर्चित, सोशल मीडिया में भी छाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ward 12 of Kaithal is the most talked about, shadow in social media too
कैथल। जिला परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर 12 सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वार्ड के दो उम्मीदवारों की हर रोज काफी ज्यादा पोस्ट आती हैं। एक उम्मीदवार यदि एक पोस्ट डाल दे तो दूसरे की टीम तुरंत प्रभाव से उसका जवाब लेकर आती है। इस तरह से दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जुटे हैं। सोशल मीडिया के अलावा ये दोनों उम्मीदवार पिछले तीन माह से गांवों में कभी बाइक रैली तो कभी जनसभा का आयोजन कर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का तो यहां तक कहना है कि इतनी प्रतिस्पर्धा तो विधायक के चुनाव में भी नहीं होती। दोनों उम्मीदवार दिन रात एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पोस्टर व बैनरों में चुनावी लड़ाई तो विकास तंवर व राव गौतम के बीच लड़ी जा रही है लेकिन मैदान में असली उम्मीदवार राव गौतम की माता गीतिका तंवर व विकास तंवर की पत्नी नेहा तंवर हैं।
विज्ञापन

चुनावी अभियान में एक ओर तो किसी जमाने में इस क्षेत्र में बड़े चौधरी एवं पंचायती व्यक्तित्व रहे राव नरसिंदास की चौथी पीढ़ी में राव गौतम सिंह हैं। दूसरी ओर मार्केट सोसायटी कैथल के पूर्व चेयरमैन व पूर्व जिला परिषद सदस्य जसबीर सिंह के पुत्र विकास तंवर। विकास तंवर के ताऊ रणबीर सिंह क्योड़क गांव के सरपंच भी रहे हैं। वहीं राव गौतम सिंह के चाचा राव सुरेंद्र सिंह भाजपा की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। राव गौतम व विकास कई माह से तैयारी में जुटे थे लेकिन वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के कारण दोनों ही उम्मीदवारों ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव गौतम सिंह का कहना है कि वे किसी के विरोध में नहीं हैं। उनकी माता गीतिका तंवर चुनाव मैदान में हैं। जो लोगों में आपसी भाईचारा बनाए रखने, एक दूसरे के सहयोग से विकास करवाने का संकल्प लिए हुए हैं। सामाजिक एकता व सद्भाव बनाने, क्योड़क सहित वार्ड के सभी गांवों में गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्य करवाने सहित अन्य कार्याें पर उनका फोकस रहेगा। इसके अलावा इस वार्ड में प्रदीप क्योड़क की पत्नी प्रीति व रामकुमार बंदराना के परिवार से सुनीता रानी भी चुनावी मैदान में हैं।
दूसरी ओर विकास तंवर पिछले पांच साल में क्योड़क के निकट स्थित टोल से आस-पास के गांवों के टोल फ्री करवाने, टीक रेलवे ओवर ब्रिज का काम पूरा करवाने, बरोट बंदराना के स्कूल को अपग्रेड करवाने, खनौदा में पानी की निकासी करवाने जैसे किए गए कार्यों के साथ-साथ आने वाले समय में सभी गांवों से पानी की निकासी करवाए जाने, खेतों में बिजली के तार बदलवाने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने, शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत करने, अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के प्रति जवाबदेही बनाए जाने सहित विकास कार्यों के नाम पर वोट की अपील कर रहे हैं।
ये गांव आते हैं इस वार्ड में
सीएम के गोद लिए गांव क्योडक़ सहित टीक, खनौदा, बरोट बंदराना, सोलू माजरा, पोबाला व जड़ौला, खेड़ी रायवाली वार्ड 12 में आते हैं।
अंतिम दिन तक लगाया एड़ी-चोटी का जोर-दोनों ही उम्मीदवार खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हैं। शनिवार को डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। साथ ही रविवार को उनके पक्ष में वोट की अपील की।

इस वार्ड के अलावा जिले में जिला परिषद के चुनाव में मैदान में उतरे जजपा नेता रोशन ढांडा, इनेलो जिला अध्यक्ष राजा राम माजरा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed