फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Walkathon: The city started carrying the message of voting

वॉकथॉन : मतदान का संदेश ले चल पड़ा शहर

Mon, 13 May 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 May 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Walkathon: The city started carrying the message of voting
के लिए रविवार को अमर उजाला की ओर से जवाहर पार्क में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों को जहां शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई, वहीं गीत के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शहरवासियों ने जवाहर पार्क से लघु सचिवालय तक पैदल मॉर्च किया। इससे पहले मुख्य अतिथि नगराधीश गुरविंद्र सिंह और डीएसपी ललित यादव ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद में साथ चल पड़े।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार, लाशू यादव और संजना ने वॉकथॉन की अगुवाई की। कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने मतदान के प्रति जागरूकता के गीत प्रस्तुत किए। इन गीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने लोगों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत डीसी प्रशांत पंवार एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सी जया श्रद्धा के मार्ग दर्शन में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को लोस चुनाव में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित कर शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है, जिस पर मतदाता अपने मत से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें सभी को वोट डालने का अधिकार है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं, ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार ने मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों व युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन महेंद्र खन्ना ने किया। मतदान के प्रति गीतों को प्रस्तुत करने की टीम में ड्रामा इंस्पेक्टर रामफल शर्मा, जयपाल सिंह, बलवान सिंह, रविदत्त शर्मा, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से एआईपीआरओ अमित कौशिक व राहुल शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा। वॉकथॉन में शहर की सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के विद्यार्थियों संग करीब 200 लोग शामिल हुए। इसमें 10 संस्थाओं व दो सरकारी स्कूलों की भी भागीदारी रही।

सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने की रही उत्सुकता-
जवाहर पार्क में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम में अमर उजाला की ओर से मतदान के प्रति जागरूकता के लिए बनाई गई सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता रही। इस सेल्फी प्वाइंट का कार्यक्रम में शामिल हुए खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों में काफी क्रेज रहा। इनकी ओर से सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर मतदान करने का संकल्प लिया गया।


इन संस्थाओं ने किया सहयोग-
जिला रेडक्रॉस सोसायटी, विश्व हिंदू परिषद, युवा ग्राम सुधार समिति कोटड़ा, नारायण सेवा संस्थान, बजरंग दल, भारत स्काउट एवं गाइड, सेवा संघ, कैथल बाईसाइकिल क्लब, वरिष्ठ नागरिक समिति, रेल यात्री कल्याण समिति, नेहरू गार्डन, भारत स्काउट गाइड की भीष्म ओपन व झांसी ओपन संगठन और गीता भवन समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल आदि मौजूद थे।


वॉकथॉन में ये रहे मौजूद-
खेल विभाग से अंतरराष्ट्रीय कोच गुरमीत सिंह, हैंडबॉल कोच प्रशांत, कबड्डी कोच रोहताश, जूडो कोच सपना, वुशू कोच रीटा, संदीप डीपीई, रमेश यादव, सामाजिक संस्थाओं से अशोक भारती, सचिन धमीजा, डॉ. विवेक गर्ग, नरेंद्र निझावन, रमेश कुमार, महिपाल ढुल, अभिषेक गोयल, लाजपत राय सिंगला, चंद्रभान मित्तल, कपिल, सुरेंद्र सैनी, विजय सिंगला, दिनेश, डॉ. सागर, कमल गर्ग, दुर्गा प्रसाद, डॉ. बीरबल दलाल, रामेश्वर फौजी नीमवाला, कोमल, अंजली, गुंजन, पिंकी, रवि, दीपक, पवन, बख्शीश गिरधर, सतीश बराड़ा, गौरव, कामराज, देव सोनी, विकास, अंकित, अंकुश, सुभाष, दीपक, रोहित, सुमित व अमन, पूर्वा व पिंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed