फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Waiting for Kaithal-Patiala Highway to become four lane

Kaithal News: कैथल-पटियाला राजमार्ग फोरलेन होने का इंतजार

Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Kaithal-Patiala Highway to become four lane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। केंद्र सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग को फोर लेन बनाने की घोषणा की थी। अब उसका दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है लेकिन अभी तक इस सड़क पर कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। पेड़ों की कटाई नहीं होने और बिजली के पोल न हटना इसकी वजह बताई जाती है।

गौरतलब है कि जब इस सड़क को कैथल से पटियाला तक फोर लेन बनाने की घोषणा हुई थी तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी कि अब इस सड़क के दिन बदलेंगे और सड़क को चौड़ा और नया बनाया जाएगा। इससे कैथल और आस पास के गांवों का व्यापार भी बढ़ेगा क्योंकि दूसरे प्रदेश से सड़क का जुड़ाव होगा। लोगों का आना जाना बढ़ेगा और लोगों को इससे लाभ होगा। आने जाने का समय भी बचेगा।
विज्ञापन


घोषणा को लंबा समय बीत जाने के बावजूद इस फोरलेन सड़क का कार्य शुरू नहीं हो सका है। अभी तो सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को भी नहीं हटाना शुरू किया गया है और न ही बिजली के पोल को हटाने का कार्य आरंभ किया गया है। ऐसे में लोगों की उम्मीदें धुंधली होती जा रही हैं कि कब तक यह सड़क बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निवासी सुरेंद्र सरदाना, सुभाष गर्ग, सुरेश सरदाना, प्रशांत आनंद, विक्रम मुंजाल, सुधीर मिड्ढा, महावीर मंगला, बलजीत, राजेंद्र व अन्य का कहना है कि कैथल से पटियाला का मार्ग संकरा है और वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक है। यह सड़क सही मायनों में पुराने समय में ही फोर लेन बन जानी चाहिए थी परंतु अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। इस सड़क पर अब बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में जहां पर भी नगर हैं जैसे सीवन, कांगथली, चीका व बलबेड़ा में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सीवन में जो बाजार भी मुख्य मार्ग पर स्थित है और कई बैंक व स्कूल भी मुख्य मार्ग पर हैं। इस कारण से यातायात अधिक होने और बड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


लोगों का कहना है कि सड़क के चौड़ा होने और फोर लेन बनने से लोगों को बहुत लाभ होगा। यातायात का दबाव भी कम होगा। जनता की मांग है कि जब इस सड़क का निर्माण हो तो उस समय सीवन का एक बाईपास निकाला जाए ताकि जिन वाहनों ने सीवन में नहीं आना है वह बाईपास से ही बाहर से निकल जाएं और सीवन के लोगों को जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणा तो लंबे समय पहले कर दी हैं। परंतु उस घोषणा को अमली जामा भी समय पर ही पहनाना चाहिए और जल्द से जल्द कैथल पटियाला मार्ग को फोर लेन बनाने का कार्य आरंभ कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed