{"_id":"626461cb13998c717c18e389","slug":"wait-is-over-now-khelo-india-fiercely-kaithal-news-knl105910764","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया के लिए खिलाडिय़ों का इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया के लिए खिलाडिय़ों का इंतजार खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बीते पांच महीने से खेलो इंडिया के लिए कड़ी मेहनत कर रहे खिलाड़ियों का इंतजार खत्म हो गया है। खेलो इंडिया जून में पंचकूला में शुरू होने जा रहा है। विभाग ने इसके लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कैथल जिले के 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। ऐसे में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास करना होगा। खेल विभाग की तरफ से दो दिन पहले ही पत्र जारी किया गया है, जिसमें सभी खिलाड़ियों का बायोडाटा खेलो इंडिया के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। चयनित खिलाड़ियों से संपर्क किया जा रहा है। उनसे बायोडाटा लिया जा रहा है।
खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया करवाया जाएगा या नहीं इसको लेकर खिलाड़ी संशय में थे। खिलाड़ी इन खेलों के होने की उम्मीद छोड़ चुके थे। पहले विभाग ने बताया था कि पांच से 14 फरवरी को खेलो इंडिया खेल करवाए जाएंगे। उसके बाद कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे तो खेलों को स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद एक बार भी खेलो इंडिया के लिए तिथि तय नहीं की गई थी। चर्चा थी कि ये खेल अप्रैल में शुरू हो सकते हैं, लेकिन अप्रैल में भी खेल शुरू नहीं हो पाए थे। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि जून माह में खेलो इंडिया के आयोजन की जानकारी मिली है। खिलाड़ियों को इसके लिए तैयारी के निर्देश जारी किए गए हैं।
इन खिलाड़ियों का किया गया है चयन
एथलेटिक्स में मोहित और रोहित, बॉक्सिंग में स्नेहा और लाशु यादव, फुटबाल में विशाल कुमार, हैंडबॉल में गुरमीत, मलकीत व शिमला देवी, हॉकी में अमनदीप और आज्ञा, जूडो में सिमरन, कबड्डी में शीतल, खो-खो में अजय व गुरमीत, तंगथा में आर्यन, वॉलीबॉल में अजय व मनीष कुमार और कुश्ती में रविंद्र का खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है।