{"_id":"664fd13f94dc21dfdb0e9687","slug":"voters-will-be-able-to-see-queues-at-polling-stations-through-inqueue-app-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395949-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वोटर इन क्यू एप से मतदान केंद्रों पर देख सकेंगे कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वोटर इन क्यू एप से मतदान केंद्रों पर देख सकेंगे कतार
Fri, 24 May 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अब मतदाताओं को अपना वोट डालने में अधिक देर तक लाइन में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने एक ऐसा एप लांच किया है, जिसके माध्यम से आप मतदान केंद्र पर लगने वाली भीड़ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि वोटर इन क्यू नामक एप से मतदाता चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केंद्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापिस चले जाते हैं। लेकिन अब इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों की जानकारी मिल सकेगी बताया कि वोटर इन क्यू मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है।
बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े है। डीसी ने बताया कि इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।