फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vote given to those who give importance to development

विकास को तवज्जो देने वालों को दिया वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vote given to those who give importance to development
कैथल। पंचायत चुनाव में भागीदारी कर रहे युवक युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी कर उन्होंने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। युवा व युवतियां पहली बार वोट डालकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सात बजे से शुरू हुई पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग में पहली बार चुनाव में भागीदारी करने के लिए नव युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए लोकतंत्र का हिस्सा बनने पर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी पूर्णाहुति डाली। पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने वालों का अहम बड़ा योगदान रहा। इन मतदाताओं के चेहरे की खुशी से ऐसा लग रहा था जैसे वह वोट डालने नहीं बल्कि किसी महापर्व का हिस्सा बनने आए हैं।
विज्ञापन

सीमा ने कहा उसने पहली बार पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उसने गांव के विकास को तवज्जो देने वाले उम्मीदवार को वोट दिया है और उम्मीद है कि अच्छा प्रतिनिधि चुना जाएगा। वह अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने पर बहुत खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा का कहना है कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार बहुत महत्व रखता है। इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है। पहली बार वोट डालने का अपना अलग ही उत्साह है। उसे आज पहली बार वोट डालने का मौका मिला। इसलिए वह बहुत खुश है। उसने अपनी पहला वोट पढ़े-लिखे उम्मीदवार को दिया है।

प्रीत ने कहा कि पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि गांव का सरपंच एक जिम्मेदार नागरिक को बनाया जाए तो इससे गांव का भला हो सकता है। उसने पहली बार वोट डाला है और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed