{"_id":"6959716d5d7cd36563077755","slug":"volunteers-spread-awareness-about-education-kaithal-news-c-18-1-knl1004-816227-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वयंसेवकों ने शिक्षा के प्रति फैलाया जागरूकता संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वयंसेवकों ने शिक्षा के प्रति फैलाया जागरूकता संदेश
Sun, 04 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
कलायत। एमडीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने झुग्गी-बस्ती में सेवा के दौरान शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों एवं बुुजुर्गों को आवश्यक कपड़े आदि वितरित किए। साथ ही स्वयंसेवकों ने बच्चों के माता-पिता को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षण संस्थान प्रमुख डॉ.विजय कांसल ने कहा कि विद्यालय में पिछले कुछ वर्षो से एनएसएस के शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से बच्चों में मैं नहीं पहले आप की भावना को जागृत किया जा रहा है। डॉ.निशा कांसल, डॉ.राजकुमार जांगड़ा, प्राचार्या श्रीमती रजनी रानी, साधु राम, केशव गुप्ता व कार्यक्रम अधिकारी विक्रम गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद