फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volunteers learned the tricks of yoga, Suresh won the rangoli competition

Kaithal News: स्वयं सेवकों ने सीखे योग के गुर, रंगोली प्रतियोगिता में सुरेश जीते

Tue, 11 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Volunteers learned the tricks of yoga, Suresh won the rangoli competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय और ढांड स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में एनएसएस शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें डॉ. आंबेडकर कालेज में स्वयंसेवकों ने योग के गुर सीखें वहीं महाविद्यालय कौल में कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन सोमवार को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शिविर में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर योगाचार्य रोहित आचार्य गिरिराज, योगाचार्य मदनलाल व आचार्य राजकुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि योग के माध्यम से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, जो उन्हें शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के सत्र में डॉ. नवीन, एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ मास कम्युनिकेशन ने सोशल मीडिया में नैतिकता पर एक प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग और इसके नैतिक पहलुओं पर चर्चा की।

शाम के सत्र में सुभ्रांशु, एसएचओ साइबर क्राइम कैथल ने साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रकार उनके प्रभाव और साइबर सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की जिससे स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी मिली। शिविर के आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया और उन्हें समाज सेवा के प्रति जागरूक किया उन्होंने शिविर में आए सभी व्याख्यान कर्ताओं का आयोजन में उनकी सराहनीय प्रस्तुति के लिए आभार जताया।

उधर, चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह पर मुख्यातिथि के तौर पर विश्वविद्यालय छात्र कल्याण निदेशक डा. एमएल खीचड़ ने शिरकत की। सुबह के सत्र में स्वयं सेवकों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम अधिकारी डा. रिंकू पूनिया ने बताया कि कविता प्रतियोगिता में सिमरन, एकल नृत्य में निर्जला, रंगोली में सुरेश, एकल गायन में हरमन, भाषण प्रतियोगिता में सुरेश,स्लोगन लेखन में हर्षिता को विजेता चुना गया।


मुख्यातिथि डाॅ. एमएल खीचड़ ने कहा कि एनएसएस शिविर युवा शक्ति को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयं सेवकों को निष्काम सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। डाॅ. ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ओपी चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed