{"_id":"65e772eaf33fa8f98e03fbc4","slug":"volunteers-cleaned-the-college-campus-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341786-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वयंसेवकोंं ने कॉलेज परिसर में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वयंसेवकोंं ने कॉलेज परिसर में की सफाई
Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसएस की दोनों इकाइयों की ओर से एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया। शिविर में 150 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर श्रमदान कर सफाई की।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस में कुछ सीखने को मिले स्वयं सेवक उसे अपनी जीवन शैली में अवश्य उतारे क्योंकि उन्हें समाज का प्रतिनिधित्व करना है व समाज को दिशा देनी है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ है। एनएसएस की वैचारिक उन्मुखता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने कहा कि एनएसएस का एक मात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है।
विज्ञापन
शिविर में स्वयंसेवकों ने कॉलेज एवं खेल प्रांगण साफ किया। पॉलीथिन एवं कचरा एकत्रित किया। क्यारियां बनाई खरपतवार को साफ किया। कीर्ति ने एनएसएस का लक्ष्य गीत ‘उठें समाज कि लिए उठें- उठें’ सुनाया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक गोयल सहित स्टाफ मौजूद था।