फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vishal Shandilya honored for his achievements in astrology knowledge

Kaithal News: ज्योतिष ज्ञान की उपलब्धियों पर विशाल शांडिल्य हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vishal Shandilya honored for his achievements in astrology knowledge
कार्यक्रम में सम्मानित होते पंडित विशाल शांडिल्य
कलायत। ज्योतिष शास्त्री विशाल शांडिल्य को उनके ज्योतिष ज्ञान की उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष व अध्यात्म की पावन धारा को समर्पित कार्यक्रम ज्योतिष महासंगम के लिए कैथल में दिया गया। श्रीमन एस्ट्रो ट्रस्ट एवं मां पीताम्बरा एस्ट्रो ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के नामी ज्योतिषाचार्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष व अध्यात्म के प्रचार-प्रसार व सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। पंडित अजय भांभी ने कहा कि आज के आधुनिक व भागदौड़ भरे युग में मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए ज्योतिष व आध्यात्मिकता की प्रासंगिकता और महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में काम का दबाव और अनिश्चितताएंं चिंता का कारण बनती हैं। दैनिक ध्यान और आध्यात्मिकता व्यक्ति को मानसिक स्थिरता व धैर्य प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य शैलेन्द्र पांडेय, आचार्य डीपी शास्त्री, एस्ट्रो गुरुदेव अश्विनी गौतम, डॉ. ललित पंत, स्वामी ध्यान रहस्य, डॉ. कृष्ण चंद्र शास्त्री, सुशील शास्त्री, आचार्य परवीन सोनी एवं ज्योतिषाचार्य अमन जोशी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सम्मानित होते पंडित विशाल शांडिल्य

कार्यक्रम में सम्मानित होते पंडित विशाल शांडिल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed