फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Violation of rules, liquor sold from behind

Kaithal News: नियमों का उल्लंघन, पीछे से बिकी शराब

Sat, 25 May 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Violation of rules, liquor sold from behind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार को होने वाले लोकसभा चुनाव पर चुनाव आयोग व प्रशासन ने शहर के सभी शराब के ठेके बंद करने के सख्त आदेश दिए हैं परंतु इनको कई जगहों पर ठेंगा दिखाया गया।

शहर के कई क्षेत्रों में शराब की दुकानों को चलाने वाले लोगों ने नियमों की अवहेलना की और पीछे के रास्ते शराब बेची। शुक्रवार दोपहर के समय जींद रोड स्थित पंचायत भवन के सामने दोपहर में ठेके के पिछली रास्ते से लोगों को शराब की बोतलें दी गई। इससे पहले वीरवार को भी एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ठेकों को सील किया था।
विज्ञापन


बूथ पर गड़बड़ी की आशंका पर डायल करें 1950

मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका है या फिर आपको मतदान करने से कोई बाहरी तत्व रोक रहा है तो आप 1950 पर डायल कर सकते हैं। सूचना देने के बाद पुलिस टीम आपके पास पहुंच जाएगी। इसके अलावा ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर इंजीनियर की टीम का गठन किया है। वे तुरंत मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया गया ताकि यदि कहीं पर भी गड़बड़ी होती है तो संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। दूरभाष नंबर 01746-235153 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed