फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers were made aware against drug abuse.

Kaithal News: ग्रामणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 23 Nov 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware against drug abuse.
_16 कैथल। नशा मुक्त अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करती पुलिस टीम
कैथल। शनिवार को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में गांव खरोदी तथा दुसेरपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने स्थानीय स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे से जुड़े जोखिम, अपराध में इसकी भूमिका और नशे से बचने के तरीकों बारे में बताया। घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की गई और नशामुक्त माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज को हानि पहुंचाता है। आमजन से अपील की गई कि आसपास किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना दाता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इन टीमों में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article