फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers of Shimla are craving for water for five days

पर छले पांच दिनों से पानी को तरस रहे हैं गांव शिमला के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Shimla are craving for water for five days
कलायत। राज्यपाल द्वारा समस्या के समाधान के लिए दिए गए निर्देशों के बावजूद भी गांव शिमला के लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा। भीषण गर्मी के मौसम में पिछले पांच दिनों से ठप पेयजल की व्यवस्था से आहत गांव के लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवा कर समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूबे सिंह मोर ने बताया कि 10 अप्रैल को राज्यपाल गांव शिमला में आए थे। गांव की समस्याओं व जरूरतों को लेकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया था। गांव शिमला के अधिकतर लोगों ने केवल पेयजल की समस्या को राज्यपाल के सामने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया कि गांव की रमना पट्टी व बहादुर पट्टी में आधे से अधिक गांव की आबादी रहती है। इसी क्षेत्र में विभाग पेयजल उपलब्ध ही नहीं करवा पा रहा। महिला अनु मोर, नरेश देवी, सीमा देवी, कमला, बिमला, कृष्णा, संतोष महिलाओं का कहना था कि पेयजल की समस्या उन्हें विरासत में ही मिली है। अधिकारी, नेता, मंत्री सभी के सामने दशकों से इस समस्या को रखा पर आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद भी समस्या जस की तस ही है। इस तपती गर्मी के मौसम में आखिर वे क्या करें।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय ढुल ने कहा कि विभाग के पास पानी की कोई कमी नहीं है। गांव में जलापूर्ति को लेकर बिजली की समस्या आड़े आ रही है। गांव में संयंत्र की बिजली को खेतों से जोड़ा हुआ है, जिससे प्रतिदिन डेढ़ से दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विभाग लगातार बिजली विभाग से पत्राचार कर रहा है कि गांव शिमला के पेयजल आपूर्ति संयंत्र की बिजली गांव के फीडर से जोड़ी जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed