फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers of Manas demonstrated at the Mini Secretariat

Kaithal News: मानस के ग्रामीणों का लघु सचिवालय में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Manas demonstrated at the Mini Secretariat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानस गांव में एक घर के कमरे में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में ग्रामीणों का रोष लगातार बढ़ रहा है। रविवार को गांव में धरना देने के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मकान में अल्ट्रासाउंड मशीन रखने वाले मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएसपी बीरभान को मांगपत्र भी सौंपा।

आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। इस संबंध में गांव के लोग लघु सचिवालय में इकट्ठे हुए मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से मांग की गई कि भ्रूण जांच करने के लिए गांव के जिस व्यक्ति ने आरोपी को अपने घर में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की जगह दी, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


गांव के लोग सुबह करीब 11 बजे लघु सचिवालय में इकट्ठे हो गए। वे गांव से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर सचिवालय में पहुंचे थे। वहां पार्क से लेकर सचिवालय के भवन के मुख्यद्वार तक सभी ने प्रदर्शन किया। उधर, मामले के मुख्य आरोपी ऋषिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उन लोगों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने आरोपियों के पास आकर भ्रूण जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास से बरामद 2009 मॉडल की अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने का कोई लाइसेंस नहीं है। उसने यह मशीन वाराणसी से खरीदी थी और पोर्टेबल है। आरोपी ने यह मशीन किसी से अवैध रूप से खरीदी है, क्योंकि इस मशीन को केवल उन्हीं अस्पताल संचालकों को खरीदने की अनुमति है, जिनके पास विशेषज्ञ हों।

गौरतलब है कि शनिवार को कैथल और कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में गांव कैलरम निवासी आरोपी ऋषिपाल को अल्ट्रासाउंड मशीन और 30 हजार नकद के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस ने योजना बनाकर एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी ऋषिपाल गांवों में गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के लिंग की जांच कर रहा है। इसके लिए वह अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाकर गुप्त रूप से लिंग जांच का अवैध धंधा चला रहा था। आरोपी लिंग जांच के बदले महिलाओं से 30 से 40 हजार रुपये लेता था। आरोपी ने गांव मानस में चंद्र सुनार के घर पर मशीन लगाई हुई थी। आरोपी वहां महिलाओं को बुलाकर लिंग जांच करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed