{"_id":"688928083869819a550d91e6","slug":"villagers-met-sp-in-molestation-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703893-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छेड़छाड़ के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छेड़छाड़ के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण
Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिले और आरोपी अध्यापक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अध्यापक अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा साबित करने के लिए विद्यार्थियों को गुमराह कर रहा है। उनका कहना था कि अध्यापक की पत्नी, जो उसी स्कूल में शिक्षिका है, भी बच्चों को पक्ष में बयान देने के लिए प्रेरित कर रही है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि सोमवार को कुछ छात्र-छात्राएं अध्यापक के समर्थन में एसपी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वे सभी दबाव में आए थे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
एक ग्रामीण ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हमें मजबूरी में विरोध को और व्यापक बनाना पड़ेगा।