फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers in awe of the black deeds of Kala

काला की काली करतूतों पर सकते में ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers in awe of the black deeds of Kala
कैथल। गांव खरकां से जिस युवक बलविंद्र उर्फ काला के घर से डीआरआई ने हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद की है, वह गांव में इतना साधारण बनकर रहता था कि उस पर किसी को थोड़ा सा भी शक नहीं हुआ। गांव वालों को काला की करतूतें पता चलने पर भी विश्वास नहीं हुआ। मगर खुलासे के बाद अब ग्रामीण सकते में हैं। सरपंच ने भी पहले काला का नाम सुनकर यह विश्वास नहीं किया था लेकिन जब उसने बरामद माल देखा तो उसकी भी आंखें फटी रह गई थी।
विज्ञापन

बलविंद्र ऊर्फ काला सात से आठ साल तक युगांडा में रहकर लौटा था। गांव वालों के मुताबिक, पांच-छह साल से वह गांव में ही पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। इस समय उसके पास एक भैंस है। उसी की देखरेख में पूरा दिन लगा रहता था। सोमवार तक आस-पड़ोस के लोगों ने उसे देखा था। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने बताया कि मंगलवार को दिनभर बलविंद्र उर्फ काला उसे नहीं दिखा। रात को उसके घर पर छापा पड़ने की सूचना मिली। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम के पास इतनी पुख्ता सूचना थी कि सदस्यों ने उसी पेटी को खंगाला, जिसमें हेरोइन के पैकेट रखे हुए थे। साथ ही उसी पेटी से टीम ने नकदी बरामद की। बताया जा रहा है कि रात को दस बजे जब टीम ने गांव के सरपंच को युवक का नाम लेकर बुलाया तो उसने भी पहले एक बार कह दिया था कि वह युवक ऐसा नहीं कर सकता। बाद में जब घर आए सरपंच के सामने बरामद सामान आया तो उसे और काला के परिजनों तक को विश्वास नहीं हुआ, वह ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के एक अन्य युवक ने भी काला को शरीफ बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी शराफत से रहता था। उसका घर भी काफी साधारण है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई बिजली निगम में एएसए के पद पर कार्यरत है। पूरा परिवार बेहद ही साधारण ढंग से जीवन का गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed