फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers blocked the road after the death of a youth in an accident.

Kaithal News: हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 12 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road after the death of a youth in an accident.
गांव सेरधा में लगा जाम, मौके पर ग्रामीणों को समझाते डीएसपी बीरभान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव सेरधा में रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने राजौंद-पुंडरी मार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात करीब 10 बजे एसडीएम संजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
रविवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की टांग टूट गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गांव सेरधा के पास सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरभान ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी तक जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद देर रात एसडीएम संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संबंधित वाहन को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है। सोमवार को पुलिस ने मृतक अक्षय के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed