फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers are suffering due to sewerage problem in Ferozepur

Kaithal News: फिरोजपुर में सीवरेज समस्या से ग्रामीण बेहाल

Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers are suffering due to sewerage problem in Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। खंड के फिरोजपुर गांव में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। लंबे समय से गांव की गलियों में गंदा व बदबूदार पानी जमा है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार उठ रही बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।

गांव के कई घरों की नींवों में यह गंदा पानी घुस चुका है, जिससे मकानों की दीवारों में दरारें तक पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन के पास गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजेश कुमार, सरोज देवी, बलवान सिंह ने कहा कि गंदे पानी से इतनी बदबू आती है कि घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। कई लोग खांसी और बुखार से परेशान हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग कई बार पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार यही वादा किया जाता है कि बरसात खत्म होने के बाद समस्या हल होगी। मगर नतीजा वही शून्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बरसात के बाद गलियों को ऊंचा करवाकर स्थाई रूप से पानी निकासी का समाधान किया जाएगा। वहीं, बीडीपीओ नेहा शर्मा ने भी माना कि फिरोज़पुर गांव की यह समस्या पुरानी है। उन्होंने कहा कि गांव से पानी निकालने के लिए दो मोटरें लगाई गई हैं और दो जोहड़ बनाए गए हैं, लेकिन बारिश में पानी का दबाव बढ़ने से यह ओवरफ्लो हो जाते हैं। कुछ दिन पहले ही इनकी सफाई पोकलेन मशीन से करवाई गई है।





बारिश का मौसम खत्म होते ही गलियों को ऊंचा उठाया जाएगा, ताकि भविष्य में यह परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed