फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Village Utthan Mela organized in Dhand

ढांड में ग्राम उत्थान मेले का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Village Utthan Mela organized in Dhand
ढांड। अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों के तीसरे चरण के तहत ढांड के बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को ग्राम उत्थान मेला आयोजित किया। मेले का शुभारंभ एडीसी विरेंद्र सिंह सहरावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम उत्थान मेलों के माध्यम से कल्याणकारी नीतियों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे, सरकार का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो गांव में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकेगा। इससे पूर्व उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं का जायजा लेकर विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों में आने वाले लाभार्थियों की काउंसलिंग करके उन्हें किसी न किसी योजना का लाभ देने का काम करें, जिससे संबंधित व्यक्ति को सीधा लाभ मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्तियों को उनकी रुचि के अनुसार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए ताकि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति भविष्य में ऋण लेकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करके अपनी पारिवारिक आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने बैंक के स्टॉल पर भी जाकर बैंक प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस अवसर पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, सीएमजीजीए कुनाल चौहान, डीडीएएच डॉ. कुलदीप श्योकंद, बीडीपीओ श्याम लाल के अलावा एलडीएम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed