फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Village Gyeong's daughter Sakshi, who studied in Aarohi school, became a sub-inspector

आरोही स्कूल में पढ़ी गांव ग्योंग की बेटी साक्षी बनीं सब इंस्पेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Village Gyeong's daughter Sakshi, who studied in Aarohi school, became a sub-inspector
Village Gyeong's daughter Sakshi, who studied in Aarohi school, became a sub-inspector - फोटो : Kaithal
गांव ग्योंग में जमीदार परिवार की बेटी साक्षी ने सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार का नाम रोशन किया है। साक्षी का बचपन से ही रक्षा क्षेत्र में जाने का सपना था, जो सब इंस्पेक्टर बनकर पूरा हुआ है।
विज्ञापन

साक्षी के भाई आशीष ने बताया कि उसके पिता राजकुमार गांव में ही दस एकड़ के जमीदार हैं। वे दो भाई बहन है। वह भी अपने पिता के साथ खेती करते हैं। बहन साक्षी छोटी है और उसने सब इंस्पेक्टर बनकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना डिफेंस क्षेत्र में जाने का था। उसकी आठवीं तक नरड़ांचल स्कूल में पढ़ाई हुई। इसके बाद नौंवी से बारहवीं तक आरोही स्कूल ग्योंग में उसने पढ़ाई की। इसके बाद आईजी कॉलेज से उसने बीएससी मेडिकल में स्नातक तक पढ़ाई की। अब वह एमए अंग्रेजी का कोर्स कर रही है। इसी बीच उसने 2018 में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैथल के सिगमा सेंटर में तैयारी शुरू की। जहां उसने क्लर्क की भी परीक्षा दी थी। इसके बाद उसने सब इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा दी। जिसमें पास होने के बाद उसका पंचकूला में फिजिकल टेस्ट हुआ। अब परिणाम आया तो पता चला कि उसका चयन हो गया है। इससे परिवार पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed